Advertisement

नक्शा दुरुस्तीकरण में समस्या की शिकायत लेकर कलेक्टर जन चौपाल में पहुंची 85 वर्षीय महिला

नक्शा दुरुस्तीकरण में समस्या की शिकायत लेकर कलेक्टर जन चौपाल में पहुंची 85 वर्षीय महिला,

रायपुर /कलेक्टर जन चौपाल में अपने जमीन के नक्शा दुरूस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत महसूस करते हुए ग्राम सेरीखेड़ी की 85 वर्ष की वृद्ध महिला जगरबती आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से मिलने पहुंची। व्हीलचेयर में पहुंची महिला ने उन्हें बताया कि मूलतः वह खेती किसानी करती है और किसान किताब में उनकी जमीन दर्ज है।

नक्शा बटांकन के लिए आवेदन उन्होंने किया था और भूमि का सीमांकन भी किया जा चुका है, किन्तु नक्शा बटांकन ऑनलाइन पोर्टल तथा पटवारी नक्शे में सुधार अब तक प्रक्रियाधीन है। महिला ने बताया कि चूंकि उनकी उम्र ज्यादा है, चलने-फिरने में भी तकलीफ है, इसलिए उनका काम जल्द पूरा कराने में सहयोग के लिए जन चौपाल आई हुई हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कलेक्टर डॉ. सिंह ने उनकी समस्या को देखते हुए राजस्व अधिकारियों से उनके आवेदन पर अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी मांगी। अधिकारियों ने अवगत कराया कि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रकरण पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जन चौपाल में ही आवश्यक कार्यवाही पूरी करने व महिला का प्रक्रियागत बयान लेने हेतु निर्देशित किया, जिससे कि वृद्ध महिला को न्यायालयीन प्रक्रिया को पूरा करने पुनः आने की आवश्यकता न पड़े। राजस्व अधिकारियों ने कलेक्टर के सामने ही जन चौपाल में मौके पर ही महिला का बयान लेकर संपूर्ण कार्यवाही पूरी कर मदद की, जिससे महिला को पुनः राजस्व न्यायालय आने की आवश्यकता अब नहीं होगी। तत्काल मिले इस सहयोग से वृद्ध महिला व उनके परिजनों ने कलेक्टर डॉ. सिंह व राजस्व अधिकारियों को धन्यवाद कहा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05