Advertisement

राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 22 जून को रायपुर, 18 जून 2021

रायपुर, 18 जून 2021परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की वर्चुअल बैठक 22 जून को दोपहर एक बजे आयोजित होगी। बैठक में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सिंह सोरी तथा संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। इसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी सहित भाग लेने के लिए कहा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में राज्य में सुगम यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इनमें पूर्व में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का सुधार, नये ब्लैक स्पॉट की पहचान तथा सुधार कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा ओव्हर लोड वाहनों पर कार्यवाही, स्कूल बसों की जांच एवं कार्यवाही, नये मोटरयान अधिनियम के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, ड्रायविंग लायसेंस का निलंबन, निरस्तीकरण, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकने के अन्य उपाय, दुर्घटना के शिकार लोगों के त्वरित उपचार हेतु व्यवस्था आदि के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। राज्य में विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता एवं सजगता के उन्नयन के लिए कार्यक्रम, स्कूल बस संचालन में मानक व्यवस्था स्थापित करने संबंधी कार्यवाही, विभागीय नोडल एजेंसी द्वारा भविष्य में सड़क सुरक्षा समीक्षा के कार्यक्रम, योजना, वर्तमान में सड़क सुरक्षा परिदृष्य तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता अभियान के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57