Advertisement

जनवरी माह में 22 तारीख तक पीडीएस संचालक जमा करें अपनी बकाया राशि, अन्यथा होगी दुकान निरस्ती की कार्यवाही

जनवरी माह में 22 तारीख तक पीडीएस संचालक जमा करें अपनी बकाया राशि, अन्यथा होगी दुकान निरस्ती की कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ आज खाद्य, जिला विपणन व नागरिक आपूर्ति निगम की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में रखी गई थी। जिसमें कलेक्टर ने सभी उपस्थित अधिकारियों को शासन की मंशा अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने धान खरीदी की वस्तु स्थिति पर जानकारी ली, इसके साथ ही उपार्जन केंद्र में अवैध धान की खपत ना हो इसके लिये सतत निगरानी रखने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही उपार्जन केंद्र में धान बेचने आये किसानों को केन्द्र में पानी और बैठने की व्यवस्था हो इसके लिये भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने जिले के उचित मूल्य दुकान की वस्तु स्थिति पर भी चर्चा की। कुछ पीडीएस दुकानों में मूलभूत सूचनाओं की सूचना प्रदर्शन बोर्ड नहीं है वहां सूचना प्रदर्शन बोर्ड व स्टॉक मूल्य सूची लगवाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही बकाया राशि वाले पीडीएस दुकान संचालक को जनवरी माह में 22 तक और प्रत्येक माह में 5 तारीख तक पैसा जमा करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया अन्यथा दुकान निरस्ती की कार्यवाही की जायेगी ।
पीडीएस की दुकानों में ई-केवाईसी के लिये भी निर्देशित किया गया।जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों को पीडीएस दुकान संचालक की बैठक लेकर,शीघ्र ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक माह के 10 तारीख तक नियमित और अधिकतम खाद्यान्न वितरण कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
इसके साथ ही बैठक में उज्जवला योजना व अन्य महत्वपूर्ण बिंदु पर भी चर्चा की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57