Advertisement

विकासखंड बेमेतरा में 4 दिवसीय आयुष्मान महाअभियान अंतर्गत बनाया गया 22 हजार आयुष्मान कार्ड

विकासखंड बेमेतरा में 4 दिवसीय आयुष्मान महाअभियान अंतर्गत बनाया गया 22 हजार आयुष्मान कार्ड

बेमेतरा एसडीएम सुरुचि सिंह के सराहनीय प्रयास का असर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

डोर टू डोर जाकर कार्ड बनाया गया आयुष्मान कार्ड

बेमेतरा – कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार व मार्गदर्शन में जिलें में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 50 हजार से 5 लाख तक निःशुल्क उपचार सुविधा दिलाने हेतुुु जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड शत्-प्रतिशत बनाये जाने के प्रथम चरण में विकासखंड बेमेतरा में सुश्री सुरुचि सिंग (आईएएस) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा के नेतृत्व में 9 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक आयुष्मान महाअभियान चलाया गया। जिसमें विकासखंड बेमेतरा में इन 4 दिवस में 22 हजार आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस प्रकार विकासखंड में 88% लोेगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका हैं।
सुश्री सुरुचि सिंग के द्वारा जानकारी दिया गया कि कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देशानुसार इस महाअभियान में शिक्षा विभाग के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा स्कुलों में स्कुली बच्चों का व पंचायत विभाग के सचिव, रोजगार सहायक व बैंक सखी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों, मितानिनो, नगर निगम के कर्मचारियों व महिला एवं बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा संयुक्त रुप से टीम बनाकर ग्रामों व नगरीय निकायों में डोर टू डोर जाकर कार्ड बनाया गया व इस महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बने इस हेतु लगातार अधिकारियों/कर्मचारियों की मिटिग व ट्रेनिंग कराया गया तथा आयुष्मान कार्ड बनाने लगभग 800 लाॅगिन आईडी बनाया गया व प्रतिदिन हर घंटे कार्ड बनने की प्रगति की समीक्षा किया गया। आगामी सप्ताहों में विकासखंड बेमेतरा में 95 प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास किया जायेगा, जिसके अंतर्गत विशेष फोकस स्कुलो में स्कुली बच्चों व नगरीय निकायो की जनसंख्या पर होगा। एसडीएम ने जानकारी दिया कि शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने में वर्तमान में कुछ दिक्कते है जैसे डाटा डुप्लिकेसी, कुछ लोगो का आधार कार्ड में मोबाइल लिंक व अपडेट ना होना, पलायन इत्यादि।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जानकारी दी की जिला बेमेतरा में शत् प्रतिशत परिवारों में आयुष्मान कार्ड है व 77% जनसंख्या का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। बेमेतरा विकासखंड में चलाये गए “आयुष्मान महाअभियान” की तरह अन्य विकासखंडों में भी अभियान चला कर जिले में शत् प्रतिशत लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा व जिलाधीश ने अपील किया हैं कि जिनका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में जाकर आयुष्मान कार्ड बना सकतें हैं।
विकासखंड बेमेतरा में चलाये गए 4 दिवसीय “आयुष्मान महाअभियान” में विभागीय समन्वय हेतु राजस्व विभाग से पीएन बंजारे तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ जीएल टंडन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मनोज कुमार साहू जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत), पंचायत विभाग से पीएल ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, भरत बंजारे अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शिक्षा विभाग से अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, अरुण खर्रे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका से भूपेन्द्र उपाध्याय, रवि श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास से बीएल पटेल जिला कार्यक्रम अधिकारी व सीडीपीओ लीना मंडावी और मनोरमा साहू का योगदान रहा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05