Advertisement

बहाना बाज़ी से काम नहीं चलेगा, दिखना चाहिए परिणाम – कलेक्टर शर्मा

बहाना बाज़ी से काम नहीं चलेगा, दिखना चाहिए परिणाम – कलेक्टर शर्मा

कलेक्टर ने ज़िला खाद्य विभाग के अधिकारियों तथा जिले के राइस मिलर्स की बैठक ली

धान के धीमे उठाव पर जताई नाराजगी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहाँ कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों तथा जिलेें के राइस मिलर्स की बैठक ली। बैठक में जिलेें के राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य रूप से उपस्थित थे। उपार्जित धान की मिलिंग की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। जल्द से जल्द धान उठाव करने के निर्देश दिये।साथ ही कहा कि समय.-सीमा में मिलिंग नहीं होने पर मिलर्स तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कर उपार्जन, मिलिंग, स्टोरेज, वेयर हाउस संबंधी दिक्कतों को अपने स्तर से निराकरण के निर्देश दिए हैं।
बैठक में बताया गया कि कस्टम मिलिंग का कार्य करने के लिए 106 अरवा एवं 8 उसना राइस मिलें पंजीकृत है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी नीतीष त्रिवेदी ने बताया कि जिलें में उपार्जित 7 लाख 41 हजार 45 मैट्रिक टन धान में से 5 लाख 1 हजार 925 मैट्रिक टन धान जिले के राइस मिलरों द्वारा उठाव किया जा चुका है। 2 लाख39 हज़ार 119 मैट्रिक टन धान उठाव होना है।
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि मिलर्स अपने मिलिंग क्षमतानुसार धान का उठाव शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि मैदानी ज़िला होने से अन्य ज़िलों से परिवहन, कनेक्टिविटी की स्थिति बेहतर होने के बाबजूद अन्य ज़िलों से धान उठाव में हम पीछे हैैं, यह स्थिति चिन्ताजनक हैैं। इसका मतलब मिलर्स धान का उठाव सुचारू रूप से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या हैैं तो उसका समाधान हो सकता हैैंं, बहाना बाज़ी से काम नहीं चलेगा, परिणाम दिखना चाहिए।
उन्होंने चार-पांच दिन में धान उठाव के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समय पर भारतीय खाद्य निगम में चावल भी जमा करें। राईस मिलर्स द्वारा कुछ समस्याएं भी बतायी गयी। जिस पर कलेक्टर ने राईस मिलर्स को आश्वासन दिया कि उनकी परिवहन संबंधित समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण कर दिया जाएगा।बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला विपणन अधिकारीए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं मिलर्स उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47