Advertisement

“स्वच्छ तीर्थ अभियान“ के तहत मंदिरों और धार्मिक स्थलों में की जा रही सफाई

“स्वच्छ तीर्थ अभियान“ के तहत मंदिरों और धार्मिक स्थलों में की जा रही सफाई

निगम की टीम द्वारा नगर के महामाया मन्दिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मन्दिर सहित अन्य मंदिरों में चला अभियान, आमजनों ने भी बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

अंबिकापुर/ आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में उत्सव का वातावरण है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ तीर्थ अभियान“ का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों को साफ और कचरा मुक्त रखने, मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत देशभर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान के द्वारा मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सफाई किया जाना है!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी क्रम में कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के निर्देशन में जिले में भी प्रमुख धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आमजन सहभागिता निभाकर उत्साह के साथ मन्दिर-देवालयों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। बीते मंगलवार को नगर निगम अम्बिकापुर के महामाया मन्दिर, ब्रम्ह वार्ड के राम मंदिर, गांधीनगर के हनुमान मंदिर एवं साईं मन्दिर सहित अन्य स्थलों की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनसामान्य सभी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57