Advertisement

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में जन चौपाल के लंबित प्रकरणों पर विभागवार की चर्चा

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में जन चौपाल के लंबित प्रकरणों पर विभागवार की चर्चा

-पेंशन और अनुकंपा से संबंधित प्रकरण पर हो त्वरित कार्यवाही:- कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूरजपुर/ समय सीमा की बैठक में आज कलेक्टर रोहित व्यास ने जन चौपाल के लंबित प्रकरणों पर विभागवार चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ 15 दिवस के भीतर निराकृत करें। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन और अनुकंपा से संबंधित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
लंबित प्रकरणों में राजस्व, जिला पंचायत, वरिष्ट लिपिक शाखा, न्यायिक शाखा, वन विभाग, शिकायत शाखा, लोक सेवा गारंटी, वित्त स्थापना, भू-अर्जन शाखा, पुरातत्व शाखा, खाद्य विभाग, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, डूडा, ई-गवर्नेंस सोसायटी, लीड बैंक, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, आबकारी, सांख्यिकी, जनपद पंचायत, नगर पालिका, डीआरसीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, स्वास्थ्य, एसईसीएल, कृषि और पुलिस विभाग इत्यादि के प्रकरणों पर क्रमवार चर्चा हुई।
बैठक में एसडीएम लक्ष्मण तिवारी (आईएस), जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एडीम नरेन्द्र पैकरा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57