Advertisement

01 अक्टूबर तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नवीन मतदाता ना छुटे- कलेक्टर

01 अक्टूबर तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नवीन मतदाता ना छुटे- कलेक्टर

-आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर ने 18 वर्ष की श्रेणी में आने वाले नवीन वोटर पर विशेष फोकस करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा हायर सेकंडरी स्कूल व कॉलेज को टार्गेट किया जाये और 01 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नवीन वोटर को चिन्हित कर मतदाता सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवीन वोटर नहीं छूटना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों में विशेष शिविर प्रचार-प्रसार के साथ लगाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।इसके अलावा उन्होंने सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से प्रत्येक 15 दिन में बैठक लेने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में ईपी, रेशियो, जेंडर रेशियो इत्यादि पर भी चर्चा की गई।
बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57