Advertisement

डॉक्टर व स्टाफ समय पर पहुंचे अस्पताल, मरीज को ना हो किसी प्रकार की असुविधा- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

डॉक्टर व स्टाफ समय पर पहुंचे अस्पताल, मरीज को ना हो किसी प्रकार की असुविधा- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज जिला अस्पताल सूरजपुर अवलोकन के लिए पहुचें थें। जहां उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में प्रवेश करतें ही रजिस्ट्रेशन काउंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। उन्होने काउंटर में उपस्थित कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों के आकड़ों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही समय सारणी के अनुरूप कर्मचारियों को कांउटर में उपस्थित होने के लिए कहा ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन कांउटर में काउंसलर बैठाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया ताकि मरीज अपने रोग के लक्षण के अनुरूप सही डाक्टर का चयन कर सकें। इसके पश्चात् उन्होने मरीजों से मुलाकात की और उनके वस्तु स्थिति पर चर्चा की। उनके द्वारा मरीजों से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और स्टाफ के संबंध में जानकारी ली गई। डॉक्टर अपने ओपीडी कक्ष में समय में आते है कि नहीं और नियमित रूप से वार्ड में भ्रमण करते है कि नहीं इत्यादि के संबंध में पूछा गया। उन्होने वहां उपस्थित सीएमएचओ व अन्य अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये ताकि स्वास्थ्य के स्तर को और बेहतर किया जा सकें। उन्होने स्पष्ट किया कि शहर के हृदय स्थल में स्थित जिला अस्पताल सर्व सुविधा युक्त अस्पताल के रूप में जाना जाए ताकि प्रत्येक तबके के व्यक्ति का इलाज यहां हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के अधोसंरचना और मूलभूत आवश्यकता को बेहतर करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। उन्होने अस्पताल में उपलब्ध मशीनों की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान हीमोग्लोबिन कक्ष, माइक्रोबायोलॉजी कक्ष, सर्जिकल वार्ड, डायलिसिस व लैब इत्यादि का भ्रमण किया।
इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल, राजेश महलवाला, थलेष्वर प्रसाद साहू, राजेश्वर तिवारी, डॉ एच एन चतुर्वेदी, डॉ सुशांत विश्वास, आनंद सोनी, अरविन्द मिश्रा अन्य जनप्रतिनिधि व कलेक्टर श्री रोहित व्यास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. एस. सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57