Advertisement

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर कलेक्टर सरगुजा के माध्यम मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर कलेक्टर सरगुजा के माध्यम मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन नवा रायपुर के नाम कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से आज भोजन अवकाश के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें लेख है कि दिनांक 30 दिसम्बर 2023 स्थान रोडक्रॉस सोसायटी, रायपुर में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओ के निराकरण हेतु अनुरोध ज्ञापन सौंपा जा रहा है। जिसमें केन्द्र के कर्मचारियों को वर्तमान में 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि राज्य के कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रही है फलस्वरूप केन्द्र सरकार द्वारा जारी आदेश दिनांक से महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत की वृद्धि, सातवें वेतनमान का अंतिम 7वें किस्त की राशि पूर्व आदेश के अनुरूप तत्काल जारी, अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी, पिंगुवा समिति का गठन शिक्षक/लिपिक, स्वास्थ्य एवं अन्य संवर्गों के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने हेतु की गई थी समिति का अनुशंसा प्राप्त कर इन सभी संवर्गों के वेतन विसंति सुधार हेतु सार्थक कार्यवाही, अनियमित, दैनिक वेतन तथा कार्यभारित कर्मचारियों के नियमितिकरण संबंधी कार्यवाही निर्देश जारी, सभी संवर्गों के कर्मचारियों का लंबित पदोन्नति प्रक्रिया हेतु पुनश्च निर्देश जारी, सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सेवाकाल में चार स्तरीय वेतनमान, लिपिकों के अनुकम्पा नियुक्ति में दिये गये शर्तों के पालन हेतु दक्षता परीक्षा 6 माह में आयोजित किये जाने संबंधी आदेश जारी किया जावे ताकि लिपिकों को यथाशीघ्र लाभ प्राप्त हो सके, कर्मचारी समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक निर्धारित समयावधि में किये जाने हेतु निर्देश पुनश्च जारी, संघों को अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति स्थाई मान्यता जारी, वर्ष 2019 से नियुक्त कर्मचारियेां को स्टायपेड योजना की समाप्ति पश्चात नियुक्ति दिनांक से वार्षिक वेतनवृद्धि स्वीकृत कर एरियर्स राशि प्रदाय, कार्यभारित स्थापना समाप्त कर कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित स्थापना में समायोजन कर नियमिति स्थापना के अनुरूप सेवा लाभ प्रदाय किये जाने बावत् आदेश जारी, जिला सरगुजा अंतर्गत सभी शासकीय विभागों में सभी संवर्गों के लंबित पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी एवं अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुधीर राणा, राजेश्वर सिंह, जिला सचिव राकेश पुरी, विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, जिला सह कोषाध्यक्ष मुकेश झलरिया, संगठन सचिव उतम यादव, लघुवेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र यादव, वाहन चालक अध्यक्ष ज्योति ली एवं अन्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57