Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज के डीन को ज्ञापन सौंप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज के डीन को ज्ञापन सौंप

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव चिकित्सा महाविद्यालय में इंटर्न और पीजी के छात्रों को पिछले 5 महीने सेस्टाइपेंड नहीं मिला है। युवक कांग्रेस ने तत्काल पहल कर बकाया भुगतान कराने की मांग की है।
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज के डीन को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि मेडिकल कालेज के इंटर्न और पीजी छात्रों को विगत 4-5 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना करना है। डीन ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया पीजी छात्रों को दिए जाने वाली राशि मे वृद्धि के कारण बजट कम हो गया है। राज्य सरकार से बजट उपलब्ध होते ही स्टाइपेंड की राशि प्रदान कर दी जाएगी।युंका ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।ज्ञापन सौपने वालो में रजनीश सिंह, नीरज तिवारी, हिमांशु जायसवाल, प्रीतिका विश्वकर्मा, आमिर सोहेल, शुभम जायसवाल, हिमांशु अग्रवाल, विकास केशरी, शेख़ आसिफ़, आकाश अग्रहरी, वैभव पांडेय, नरेंद्र यादव, दीपक दूबे, आदि शामिल थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57