Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जिले के 292 गांवों में 2 लाख से अधिक लोग हुये संकल्प शिविरों में शामिल

1 लाख 14 हजार 515 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच

धमतरी/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोकहितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखण्डों के निर्धारित स्थानों में लगातार संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के वनांचल क्षेत्र, कमार बस्तियों सहित अब तक कुल 292 गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची है। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जा रहा है। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा धरती कहे पुकार के तहत रंगारंग आकर्षक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत 292 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अब तक जिले में आयोजित इन संकल्प शिविरों में 2 लाख 26 हजार 617 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये और 1 लाख 94 हजार 904 लोगों ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने संकल्प लिया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी जा रही है। वहीं शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग उत्सुकतापूर्वक शामिल हो रहे हैं।

लाभान्वित हितग्राही सुना रहे अपनी कहानी अपनी जुबानी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर में ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के तहत जिले के 6879 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही शिविर में लगे विभागीय स्टालों के जरिए योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।
गौरतलब है कि धमतरी जिले में 16 दिसम्बर से अब तक कुल 292 शिविर आयोजित किए गए है, जिनमें कुरूद विकासखण्ड में 81, नगरी में 76, धमतरी में 69 और मगरलोड विकासखण्ड में 66 शिविर लगाये गये हैं। जिसमें लोगों ने हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाया। वहीं 4864 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2585 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 1208 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 1377 हितग्राही शामिल हैं।

संकल्प शिविरों में लग रहे हेल्थ कैम्प

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में आयोजित संकल्प शिविरों में हेल्थ कैम्प भी लगाये जा रहे हैं। इन शिविरो मे अब तक 1 लाख 14 हजार 515 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे 86 हजार 231 लोगो की टी.बी. जाँच और 37 हजार 904 लोगो का सिकलसेल परीक्षण किया गया। वहीं अन्य लोगो का सर्दी, खासी, बुखार, दाद, खाज-खुजली, रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों कि जाँच की गई और आवश्यकता अनुसार दवाइयो का भी वितरण किया गया। जिले में अब तक लगे संकल्प शिविरों में 2034 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया तथा 183 गांवों को शत्-प्रतिशत आयुष्मान की श्रेणी में लिया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57