Advertisement

दुर्मा बाई को अब पानी लाने दूर जाना नहीं पड़ता

दुर्मा बाई को अब पानी लाने दूर जाना नहीं पड़ता,जल जीवन मिशन के तहत घर पर ही मिलने लगा पानी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिये जहां कमार बसाहटों में अधिकारी, कर्मचारी पहुंचकर उन्हें शासन की योजनाओं लाभ देने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। कमार जनजाति के ऐसे हितग्राही, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुये वे भी शिविरों में पहुंचकर अपनी कहानी सुना रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिनों नगरी में आयोजित मेगा कार्यक्रम में वनांचल नगरी के ग्राम उरपुटी की दुर्मा बाई भंडारी ने भी अपनी कहानी सुनाई।
दुर्मा बाई बतातीं हैं कि उन्हें पहले पानी लाने के लिए काफ़ी दूर जाना पड़ता था। बारीश और गर्मियों में तो काफ़ी परेशानियों के बाद भी थोड़ा बहुत पानी मिल पाता था। जल जीवन मिशन से मिले नल कनेक्शन से उनकी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए दुर्मा बाई ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया। जल जीवन मिशन के तहत् लाभान्वित ग्राम उरपुटी की दुर्मा बाई भंडारी बतातीं हैं कि जल जीवन मिशन के तहत् उनके घर पर नल कनेक्शन लगा है, जिसमें सुबह शाम दोनों टाईम पर्याप्त पानी आता है। इससे उन्हें अब पानी लाने दूर जाना नहीं पड़ता है। दुर्मा बाई बतातीं हैं कि उन्हें पहले पानी लाने के लिए काफ़ी दूर जाना पड़ता था। बारीश और गर्मियों में तो काफ़ी परेशानियों के बाद भी थोड़ा बहुत पानी मिल पाता था। जल जीवन मिशन से मिले नल कनेक्शन से उनकी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए दुर्मा बाई ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57