Advertisement

किसी भी गरीब को चिंता करने की आवश्यकता नहीं – सांसद चुन्नीलाल साहू

किसी भी गरीब को चिंता करने की आवश्यकता नहीं – सांसद चुन्नीलाल साहू

महासमुंद/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 अम्बेडकर स्कूल महासमुंद एवं आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद में शिविर का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के हितग्राहियों से संवाद किया गया। जिसका अतिथियों द्वारा श्रवण किया।

आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद शिविर में सांसद चुन्नीलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं छूटना चाहिए। कई बार जागरूकता के अभाव में पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह जाते है, ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझते हुए इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर पहुंच रही है। मोदी की गारंटी से वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नीति से कोरोना जैसे महामारी से उबरकर राष्ट्र पुनः उठकर खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। महासमुंद में आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज से इलाज होगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के स्टॉल में बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया एवं सुपोषण टोकरी देकर महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न कराया।

अम्बेडकर स्कूल महासमुंद में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि दीवान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ उठाने कहा। उक्त अवसर पर शिविरों में चन्द्रहास चन्द्राकर, पवन पटेल, श्रीमती मीना वर्मा, महेन्द्र जैन, देवीचंद राठी, श्रीमती माधवी सिक्का, राजेन्द्र चंद्राकर, श्रीमती सुधा साहू, पार्वती साहू, बंटी शर्मा, पवन साहू, मोहन साहू, हनिश बग्गा, प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र चंद्राकर, नीलम दीवान, गोपाल वर्मा, उषा पॉल, सतपाल सिंह पाली, अरविन्द पहरे, राज सिंह ठाकुर, मधु यादव, वनमंडलाअधिकारी श्री पंकज राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं हितग्राही मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।

शिविरों में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

सब्जी व्यवसाय के लिए हीरालाल कामड़े को मिला 20 हजार रूपए का चेक

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शहर के स्थानीय शंकर नगर निवासी श्री हीरालाल कामड़े को आज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 20 हजार रुपए का चेक प्राप्त हुआ। कामड़े अपनी जमा पूंजी से सब्जी बेचने का कार्य करते है। उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। सब्जी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पैसे की कमी हो रही थी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत उन्होंने आवेदन भरा। उनके व्यवसाय के प्रति लगन और लाभ को देखते हुए उनका लोन स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि अब 20 हजार रुपए से मैं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में हम जैसे फुटकर व्यवसायियों के लिए सहारा बन गया है।

श्वेता दुबे और निधि उपाध्याय को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मिला लाभ

नगर की श्रीमती श्वेता दूबे और निधि उपाध्याय ने मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत अपने विचार साझा किया। उन्होंने बताया कि गर्भवस्था के दौरान इस योजना के संबंध में जानकारी मिली और आंगनबाड़ी के माध्यम से आवेदन देकर योजना का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि 5 हजार रुपए के त्वरित लाभ से आकस्मिक खर्च की चिंता नहीं रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57