Advertisement

युवाओं के आइकॉन हैं राहुल गांधी: सुखविंद्र शर्मा केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सिरसा।इंडियन किसान ब्रिगेड कांग्रेस कमेटी की ओर से सुखविंद्र शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने व राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर उनके कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और सुखविंद्र शर्मा को कमेटी की ओर से दी गई नियुक्ति पर आभार जताया। अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेंंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला दीपेंद्र हुडा, कुमारी सैलजा, विवेक बंसल, इंडियन किसान ब्रिगेड कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप जेसवाल जी का आभार जताया। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के जिला पदाधिकारियों को भी नई नियुक्तियां दी गई हैं, जिनमें जिलाध्यक्ष भूपिंद्र शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मवीर फ्रंंड को प्रदेश महासवि व अशोक कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। शर्मा ने कहा कि कमेटी की ओर से जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। इस मौके पर सुखविंद्र शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और राहुल गांधी युवाओं के आइकॉन हैं। युवाओं पर उनकी पकड़ काफी मजबूत हैं। आने वाला समय भी युवाओं का है, इसलिए उनका व टीम का प्रयास रहेगा कि वो अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें, ताकि आने वाले समय में पार्टी को मजबूती के साथ सत्ता में लाया जा सके। शर्मा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वे दिन-रात एक कर देंगे, ताकि आगामी समय में पार्टी और मजबूती के साथ उभर कर आए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47