Advertisement

समूह के महिलाओं को लखपति बनाने रोड मैप तैयार

समूह के महिलाओं को लखपति बनाने रोड मैप तैयार

बीजापुर /सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार जिले में कुल 47हजार 9 सौ 74 परिवार हैं, जिसमें से कुल 20 हजार 3 परिवारों को स्व.सहायता समूहों में जोड़ा जा चुका हैं। वर्तमान में 27 हजार 9 सौ 71 परिवारों को समूहो में जोड़ा जाना बाकी हैं। इन ग्रामीण महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय लगभग एक लाख से ऊपर करने हेतु रोड मैप तैयार किया जा चुका हैं। उक्त जानकारी देते हुए एनआरएलएम के सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी ने बताया कि कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला बीजापुर में समूह में जुड़े ग्रामीण महिला परिवारों का लखपति दीदी सर्वे हेतु वर्तमान में कुल 60 महिलाओं को सामुदायिक स्रोत संसाधन के रूप में प्रशिक्षित किया गया हैं, जिनके द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा हैं।

क्या हैं महिला लखपति दीदी योजना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लखपति दीदी योजना से महिलाएं अपना उद्योग धंधा एवं काम करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी। लखपति दीदी योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे कि महिलाएं अपने स्वयं का उद्योग धंधा आजीविका एवं अन्य कार्य कर सके।
कैसे किया जाएगा समूह के दीदीयों को लखपति- प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्राम गरीबी उन्मूलन परियोजना तैयार किया जाता हैं, जिसमें समूह के ही महिलाओं को सामुदायिक स्रोत संसाधन के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इन प्रशिक्षत महिला के द्वारा समूह में जुड़े प्रत्येक महिला परिवारों के लिए गरीबी उन्मूलन परियोजना तैयार कर ग्राम संगठन स्तर पर संकलित किया जाना हैं। इस संकलित परियोजना को ग्राम सभा में प्रस्तुत किया जावेगा। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में अभिसरण कर स्व-सहायता समूह के महिलाओं के आय सृजन हेतु कार्य किया जाता हैं। जैसे- महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत हितग्रiही हेतु मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण, सब्जी भाजी उत्पादन हेतु कुआं निर्माण, वृक्षारोपण कार्य, भूमि समतलीकरण, गाय शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड, सुकर शेड आदि कार्य स्वीकृत कराकर विभागों के साथ अभिसरण कराया जाता हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05