Advertisement

सड़क में जख्मी गिरा पड़ा शिवानी खदान के कर्मी को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने चिकित्सालय पहुंचाया

प्राथमिकता इलाज तक कलेक्टर चिकित्सालय में डटे रहे जिलाधीश के इस मानवीय संवेदना को जिले मे भरी भरी की जा रही है प्रशंसा

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ छत्तीसगढ़ प्रमुख/सूरजपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह गत दिवस शुक्रवार को प्रतापपुर ब्लॉक के रमकोला क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। जहां से वापसी के दौरान सोनगरा के पास एक एसईसीएल कर्मचारी सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क किनारे पड़ा था। जिस पर नज़र पड़ते ही कलेक्टर ने अपने वाहन को रुकवाया और घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से तत्काल भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहाँ घायल के व्यक्ति के प्राथमिक उपचार तक कलेक्टर वहीं रुके और भैयाथान क्षेत्र के बीएमओ को उपचार के लिए निर्देशित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

चिकित्सकों द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि घायल व्यक्ति केवरा निवासी तिलकधारी राम है। जो एसईसीएल के शिवानी खदान में कार्यरत है। बहरहाल कलेक्टर ने अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाकर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिसकी क्षेत्र में कॉफी सराहना हो रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05