Advertisement

संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर की संविदा नियुक्ति समाप्त करने की मांग की- बिरेन्द्र बघेल

मुख्यमंत्री से पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता ने संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर की संविदा नियुक्ति समाप्त करने की मांग की- बिरेन्द्र बघेल

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर सरगुजा के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता बिरेन्द्र सिंह बघेल के द्वारा माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ0ग0षासन निवास रायपुर में सौजन्य भेंट कर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर सरगुजा संभाग अंतर्गत सभी संवर्गों के पदोन्नति आदेष नियमानुसार न करते हुए व्यापक भ्रष्टाचार करने एवं आयोजित काउंसलिंग आदेष को निरस्त करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा (संविदा) को हटाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लेख है कि स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर सरगुजा संभाग अंतर्गत सभी संवर्गों के पदोन्नति आदेष नियमानुसार न करते हुए व्यापक भ्रष्टाचार करने के कारण नियमानुसार कार्यवाही की जावे। जिसमें सरगुजा संभाग स्वास्थ्य सेवायें अंतर्गत एम.पी.डब्ल्यू (पुरूष/महिला) से पर्वेक्षक पुरूष/महिला) की पदोन्नति नियमानुसार न करते हुए मनमाने ढंग से व्यापक भ्रष्टाचार करते हुए पोस्टिंग/पदस्थापना किया गया, ए.एन.एम. से स्टाफ नर्स की पदोन्नति, एम.पी.डब्ल्यू से लैब टेक्निषियन की पदोन्नति, एम.पी.डब्ल्यू से नेत्र सहायक अधिकारी की पदोन्नति, लेखापाल से हेड क्लर्क की पदोन्नति, सहा0ग्रेड-02 से लेखापाल की पदोन्नति, सहा0ग्रेड-03 से सहा0ग्रेड-02 की पदोन्नति में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया। वर्तमान में पदस्थ डॉ0 पी0एस0 सिसोदिया (संविदा) संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग अम्बिकापुर कांग्रेस शासनकाल में नियम विरूद्ध तरीके से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें के दोनों पद पर एकसाथ रहते हुए व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी संविदा नियुक्ति समाप्त किये जाने की मांग की गई तथा सरगुजा संभाग अंतर्गत मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अम्बिकापुर में मरीजों की समुचित स्वास्थ्य सुविधा अपलब्ध कराने की चर्चा किया गया। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्यवाही करने का आष्वासन दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47