Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया:रोहरा

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने कांग्रेस शासनकाल की फिजूल और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकीं योजनाओं को उनकी समीक्षा करने के बाद उनकी अनुपयोगिता को देखते हुए बंद करने की मांग की है। श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था। भाजपा शुरू से ही यह कहती आ रही है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना रखा था। इसलिए अब घपले-घोटालों की सहायक बनी ऐसी योजनाओं से प्रदेश को मुक्त किया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में चहुँओर भ्रष्टाचार और घोटालों की ही गूंज रही है। सरकार की तमाम योजनाएँ इस काली कमाई की सहायक सिद्ध हुई थीं। गौठान से लेकर गोबर तक, कोयला से लेकर शराब तक, प्रधानमंत्री श्रीअन्न से लोकर पीडीएस में चावल घोटाले तक और पीएससी परीक्षा से लेकर तबादलों और पदस्थापनाओं तक कांग्रेस की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने सरकारी खजाने में खुली लूट मचा रखी थी। श्री रोहरा ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार के लोग घोटालों में लिप्त थे और दूसरी तरफ प्रदेश आधारभूत संरचनाओं के काम के लिए तरसता रहा। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखने वाली कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने रोजगार के नाम पर शिक्षित युवकों को शराब के गोरखधंधे में डिलीवरी ब्वॉय बना दिया। योजनाओं का हंगामा करके कांग्रेस ने पूरे शासनकाल में प्रदेश के हर वर्ग को कदम-कदम पर ठगने और अपमानित करने का काम किया। श्री रोहरा ने कहा कि प्रदेश पर 53 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का लादने वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को रसातल में पहुँचा दिया था। श्री रोहरा ने कहा कि जब भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शुरू हुई तो कांग्रेसी राजनीतिक प्रतिशोध का प्रलाप कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं, सरकारी अफसरों और दलालों की गिरप्तारी हुई है और अब तक उनको जमानत तक के लाले पड़े हुए हैं। भाजपा की प्रदेश सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार पर कड़ाई से अंकुश लगना तय है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47