Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा छत्तीसगढ प्रवेश 13 फरवरी को अम्बिकापुर में सभा

राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा छत्तीसगढ प्रवेश 13 फरवरी को अम्बिकापुर में सभा

आठ फरवरी की संभावित तिथी को राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा छत्तीसगढ प्रवेश कर जायेगी और 13 फरवरी को अम्बिकापुर में राहुल गांधी की एक बडी सभा आयोजित की जायेगी। भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में अम्बिकापुर पहॅुंचे छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने यह जानकारी आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में दी। इस दौरान सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी देश के वंचित लोगों की आवाज बनकर उनके न्याय के लिये यह यात्रा कर रहे हैं। देश के नौजवान, किसान, श्रमिक, माताएं और बहनों पर जो अत्याचार हो रहा है यात्रा के माध्यम से उनके हक की लडाई लडी जा रही है। भाजपा के पिछले 10 साल के शासन मंे देश में महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय ही बढा है। इसके विरोध में राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक यात्रा की जा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक और कामयाब यात्रा से समाज और देश का अवश्य भला होगा।

कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में हम भले ही सरकार नहीं बना पाये लेकिन हमारा वोट प्रतिशत कायम है। यात्रा के परिणामस्वरुप कांग्रेस छत्तीसगढ के साथ ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। आज आयोजित बैठक को छत्तीसगढ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया। बैठक के दौरान डा0 चंदन यादव, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, डॉ0 प्रेमसाय सिंह, विकास उपाध्याय, डॉ प्रितम राम, अम्बिका सिंहदेव, बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, शफी अहमद, जे0पी0 श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, मधु सिंह, अजय तिर्की, पवन अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, भगवती राजवाडे सहित भारी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरगुजा प्रवास पर सचिन पायलट का जगह-जगह स्वागत

छत्तीसगढ कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का यह प्रथम सरगुजा प्रवास था। इस प्रवास पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताआंे ने सचिन पायलट का जगह-जगह स्वागत किया। सचिन पायलट प्रदेश के वरिष्ट नेताओं के साथ न्याय यात्रा के रुट एवं व्यवस्थाओं का आकलन करते हुए शनिवार करीब 11 बजे सरगुजा संभाग के द्वार तारा बॉर्डर पर पहॅुंचे थे। वहां से अम्बिकापुर पहॅुंचने तक तारा, शिवनगर, डॉंडगांव, उदयपुर, लखनपुर, मेन्ड्रा, सांडबार बेरियर और अम्बिकापुर शहर में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के सदस्यों ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के इस युवा नेता के प्रथम प्रवास से सरगुजा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47