Advertisement

भाजपा विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र के विषय में की गई चर्चा!

भाजपा विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र के विषय में की गई चर्चा!

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चैधरी,लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, सहित भाजपा विधायक मौजूद रहे।

बैठक के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी ने सभी विधायको को मार्गदर्शन देते हुए बताया विधायकों का दायित्व क्या है, जनता के साथ कैसे संबंध होने चाहिए, कार्यकर्ताओं के साथ कैसे संबंध होना चाहिए, विधायकों का संगठन के प्रति क्या दायित्व है और अच्छे विधायक बनने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए। जो पार्टी के विचार परिवार के लोग हैं उनसे हमारे कैसे संबंध होने चाहिए इस बारे में मार्गदर्शन दिया साथ में आज विधायक दल के मुख्य सचेतक राजेश मूणत और सचेतक लता उसेंडी और सुशांत सिंह को घोषित किया गया है। विधायक कल की बैठक में विधायक गणों के सुझाव लिए गए विधायकों को यह भी बताया गया राज्यपाल के भाषण पर क्या बोलना है कैसे बोलना है बजट सत्र में कैसे भाग लेना है कैसे प्रश्न लेना है इन सब चीजों की जानकारी विधायकों को दी गई है। विधायक दल की बैठक में शिव प्रकाश के साथ-साथ पार्टी के संगठन महामंत्री पवन ने भी संबोधित किया।

बैठक पश्चात प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों के सवालों का बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब दिया —
कल से बजट सत्र शुरू हो रहा है सत्ता पक्ष की किस तरह तैयारी है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बृजमोहन जी – पूरी तैयारी है क्योंकि अभी जो प्रश्न आएंगे वह पूर्व सरकार के काले कारनामों के आएंगे। अभी सुझाव और कार्य प्रणाली विधायकों का दायित्व कर्तव्य इस पर चर्चा हुई है।

:- राहुल गांधी 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं , इसे किस तरह देखते है

बृजमोहन जी – राहुल गांधी राहु कल में आ रहे हैं। बजट अभिजीत काल में आ रहा है।

:- कांग्रेस कह रही है हम पहले लोकसभा के प्रत्याशी घोषित कर देंगे भाजपा इसमें भी पीछे रह जाएगी

बृजमोहन जी – जिस दिन कांग्रेस तय कर लेगी उसे दिन बताइएगा। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने कहा था हम पहले प्रत्याशी घोषित कर देंगे लेकिन वह पीछे रह गए। कांग्रेस में सब कुछ तय करना इतना आसान नहीं है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47