Advertisement

जगन्नाथपुर व सहसपुर में जन चौपाल एवं समाधान शिविर का आयोजन

जगन्नाथपुर व सहसपुर में जन चौपाल एवं समाधान शिविर का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमति कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना /चौकी प्रभारियों के द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने, जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैैं। इस अभियान तहत थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू थाना साजा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर एवं पुलिस चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि गौकरण वर्मा एवं स्टाफ द्वारा ग्राम सहसपुर में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। साथ ही यातायात के नियमो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात सड़क संकेत तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया तथा साइबर अपराध के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। मोबाईल गुम लिंक के संबंध में जानकारी दिया गया। बेमेतरा पुलिस की यातायात व्यवस्था सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए त्रिनेत्र हेल्पलाईन नंबर 9479255622 के संबंध में जानकारी दी गई। तथा समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47