Advertisement

जिले में ना हो महतारी वंदन योजना फॉर्म की कमी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सुनिश्चित करें व्यवस्था: डॉ सिंह

जिले में ना हो महतारी वंदन योजना फॉर्म की कमी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सुनिश्चित करें व्यवस्था: डॉ सिंह

रायपुर/कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सोमवार को रेड क्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में ’’महतारी वंदन योजना’’ के सुचारू संचालन हेतु निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 1 मार्च 2024 से लागू होने वाली इस योजना हेतु ऑनलाईन फॉर्म एवं ऑफलाईन पंजीयन आज से शुरू हो गया है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में पर्याप्त संख्या में फॉर्म की उपलब्धता सुनिश्चित करें, साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन लगातार किया जाए ताकि महिलाओं को फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कलेक्टर डॉ सिंह ने राजिम कुम्भ मेले की तैयारियों का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग, लोक यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागों को समन्वय के साथ कुम्भ मेले के लिए आवश्यक सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डॉ सिंह ने धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है और उठाव का कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जायेगा। कलेक्टर ने विगत कुछ माह से रसोइयों का वेतन न निकलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि हेतु जिले भर से आये आवेदनों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी पात्र किसानों की सम्मान निधि जल्द से जल्द उन्हें मिलनी शुरू हो जाये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर डॉ सिंह ने धरसीवां ब्लाक अंतर्गत खारुन नदी तट पर जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे तटबंध निर्माण में विभाग की लापरवाही के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत की जांच करने हेतु बनाई गयी जांच समिति से रिपोर्ट मांगी। इस पर जांच समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थल निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि स्थल पर स्लोप में मिट्टी सबलिंग का कार्य चल रहा था, साथ ही स्टील रीन्फोर्समेंट का बाइंडिंग का कार्य चल रहा था जिसमें स्पेसिंग एवं कवर सही पाया गया। प्लेन सीमेंट कांक्रीट के कार्य में कुछ स्थानों पर सेग्रेगेशन (रेती, गिट्टी एवं सीमेंट का अलग होना) पाया गया और उक्त स्थल पर कांक्रीट के कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इस पर कलेक्टर ने कांक्रीटीकरण का कार्य दोबारा सही तरीके से करने और जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग से आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कार्ययोजना के बारे में पूछा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में कोर्स पूरा करवा दिया गया है और रिवीजन करवाया जा रहा है। साथ ही शिक्षकों द्वारा कमजोर बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा प्रश्न पत्रों का बैंक बनाकर छात्रों में बंटवाया गया है।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में जन चौपाल, जन शिकायत व समय सीमा प्रकरणों पर कार्यवाही की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। डॉ सिंह ने विभागीय अधिकारियों से हर एक लंबित आवेदन के बारे में जानकारी ली और सभी का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित सभी एडिशनल कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी व विभाग प्रमुख शामिल रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47