Advertisement

नेशनल लोक अदालत में राजस्व प्रकरण निपटाने हेतु कलेक्टर से की गई चर्चा

नेशनल लोक अदालत में राजस्व प्रकरण निपटाने हेतु कलेक्टर से की गई चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – वर्ष 2024 के प्रथम नेशनल लोक अदालत 9 मार्च के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला न्यायाधीश कक्ष में कलेक्टर रणवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, एसडीओपी मनोज तिर्की एवं न्यायाधीशगण की बैठक ली गई। उक्त बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कर न्यायाधीशगण एवं राजस्व अधिकारीगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हांकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में अधिक अधिक से पक्षकारों के साथ प्री सिटिंग करने हेतु चर्चा की गई। अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों को लोक अदालत में निराकृत किये जाने हेतु कलेक्टर से चर्चा की गई। राजस्व न्यायालयों में लंबित खातेदारों के मध्य आपसी बटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बटवारे के मामले, याददाश्त के आधार पर बटवारों के मामलें, कब्जे के आधार पर बटवारों के मामलें, सुखाधिकार से संबंधित मामलें, विकय पत्र, दान पत्र वसियतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले का निपटारा सरल तरीके से किया जा सकता है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनाम योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराकम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना है, जिसके संबंध में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में चर्चा की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47