Advertisement

गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, निर्वाचित जनप्रतिनिध, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करेंगें 24 घंटे का प्रवास

गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, निर्वाचित जनप्रतिनिध, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करेंगें 24 घंटे का प्रवास

प्रदेश के 20 हजार गांवों में पहुंचेगे भाजपा कार्यकर्ता – संजय श्रीवास्तव

हर बूथों में पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाना हमारा लक्ष्य है – मोतीलाल साहू

लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी वर्ग में भारी उत्साह है – गोमती साय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक मोतीलाल साहू एवं श्रीमती गोमती साय ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विगत 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्तर्वाह्य सुरक्षा, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं अपनी सरकारों के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाकर, जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः समर्थन जुटाना है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गाँव चलो अभियान का प्रारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गत 4 फरवरी को कर दिया है वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा 7 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक गाँव चलो अभियान चलाएगी। भाजपा के गाँव चलो अभियान के तहत प्रदेश के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव रायपुर ग्रामीण में एवं गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल जांजगीर में प्रवास कर 24 घंटे रहेंगे। गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गाँवों में जाकर वहां के लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि गाँव चलो अभियान के लिए जिले में एक संयोजक एवं दो सह-संयोजक बनाए गए हैं वही मंडल स्तर में एक संयोजक एवं एक सह-संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गाँव चलो अभियान में शामिल होगा देशभर के लगभग 7 लाख गाँवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का समय व्यतीत करेगा। गाँव चलो अभियान का मुख्य विषय है कि गाँव में जो समस्याएँ हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानना है, आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं को की जानकारी देना है साथ-ही-साथ पार्टी की जो गतिविधियाँ हैं, बूथ कमेटी, स्वच्छता अभियान, बूथों को किस तरह से मजबूत करने पर विचार, वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटें जीतकर केन्द्र में श्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है, इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएँ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए हैं उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन-जन तक जाएंगे। गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास के लिए जाने की तैयारी किया गया। उन्होंने कहा कि गांव की वस्तु स्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ, और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है। भाजपा की नवगठित छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने अपने घोषणाओं बहुत ही कम अवधि में उसको क्रियान्वयन करके साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है। भाजपा ने मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों में पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाना हमारा लक्ष्य है और हम इस और अग्रसर भी हैं।

गांव चलो अभियान की प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक गोमती साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा ही सुनियोजित निर्णय है। “गांव चलो अभियान“ महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें एक दिन का प्रवास होगा. 7 फरवरी से लेकर के 11 फरवरी तक मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, सभी निवार्चित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सभी मिलकर के गांव में 24 घंटे प्रवास करेंगे। केंद्र सरकार देश के 7 लाख गांवों पर जायेंगे। जिसके अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में 24 घंटा अपना निवास करेगी और भाजपा की गरीब कल्याण योजना केंद्र या राज्य सरकार का हो उसको पहुंचने का काम करेगी। भाजपा अलग-अलग लोगों के साथ बैठ कर बातचीत कर विचार भी करेगी। महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों सभी वर्गों के साथ मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता और नेता 24 घंटा अपना समय देंगे और प्रवास करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है और इसी उत्साह को यथावत रखने के लिए यह काम करेंगे।

पत्रकारवार्ता में मीडिया टीवी पैनलिस्ट सुनील चौधरी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47