Advertisement

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही है – संजय श्रीवास्तव

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही है – संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस पार्टी के घोषणा में ज्यादा राशि रखने के बाद भी महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा किया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह याने सालाना 12000 रुपए देने की घोषणा की थी। वादे के अनुरूप महतारी वंदन योजना के लिए राशि जारी करने की तैयारी भाजपा की सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कर रही है। इसके लिए अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान स्वरूप जो राशि प्राप्त हो रही है, उससे महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही है उनके पेट में लगातार दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला विरोधी रही है। महिलाओं का अपमान करने में कांग्रेस कभी पीछे नहीं रही।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 प्रतिमाह देने का वादा किया जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस तरह की कोई भी योजना नहीं थी। भाजपा के घोषणा पत्र के बाद कांग्रेस पार्टी ने आनन-फानन में महिलाओं को राशि जारी करने की योजना रखी और भाजपा से ज्यादा राशि देने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी की योजना में ज्यादा राशि रखने के बाद भी छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया, क्योंकि महिलाओं को भरोसा है कि भाजपा महिलाओं के लिए जो जो घोषणाएं करती है उन्हें पूरा भी करती है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह मिलने जा रहा है, इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई भी दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल पहले अपने जन घोषणा पत्र में महिलाओं के साथ धोखा करते हुए कहा था कि वह प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करेगी। गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी करने की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी करने के बजाय शराब को अवैध आय का जरिया बनाकर अपनी तिजोरियां भरने का काम किया। महिलाओं के साथ किए वादे को कांग्रेस पार्टी ने पूरा नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया, इसके कई उदारण है जैसे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के समय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पीए ने अपनी ही पार्टी की युवा नेत्री (अर्चना गौतम) के साथ बदतमीजी की। इस पर प्रियंका गांधी ने कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। यह कांग्रेस का महिला एवं दलित विरोधी चेहरा है।

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के न्याय यात्रा पर सवाल करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी बताए कि शिक्षक दिवस के दिन एक आदिवासी शिक्षिका के साथ दुराचार की घटना ने प्रदेश को शर्मसार किया उनके साथ कांग्रेस ने क्या न्याय किया? रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की बहनों के साथ सामूहिक दुराचार की घटना हो जाती है। क्या यही कांग्रेस का न्याय है? कांग्रेस पार्टी का पिछले 5 वर्षों में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार रहा है, यह सब जानते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि जो पार्टी अपने ही नेताओं के साथ न्याय नहीं कर पाई वह भला देश की जनता के साथ क्या न्याय कर पाएगी। कांग्रेस पार्टी अपनी ही गुटबाजी के चलते बिखर चुकी है। राहुल गांधी को पहले उनके साथ न्याय करना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47