Advertisement

महतारी वंदन योजना होगा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला – राजेन्द्र शर्मा

महतारी वंदन योजना होगा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला – राजेन्द्र शर्मा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – महतारी वंदन योजना प्रारंभ हो गयी हैैं, महिलाए योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में, पंचायत भवन में जाकर फार्म भर रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र शर्मा आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर पात्र महिलाओं से मुलाकात किये एवं उनके फार्म भरने में मदद भी उनके द्वारा किया गया। भाजपा नेताओं ने आंगनबाड़ी केन्द्रो में पहुंच रही महिलाओं का स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण को बड़ावा देने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने इसे प्रारंभ किया है। इसका लाभ गरीब तबके की महिलाओं विधवा और परित्याकता जैसे जरूरतमंद के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। महिलाओं को इस राशि की जरूरत थी। भाजपा ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को देखा। उनकी जरूरतों का ख्याल रखा और अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस प्रमुखता से रखा था और इसका प्रचार प्रसार भी किया। प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संवेदनशील है। और वह गरीब महिलाओं की आवश्यकताओं को समझते हैं, इस योजना की क्रियान्वयन में मुख्यमंत्री काफी सक्रिय है। इस योजना से महिलाओं को 1000 रूपये महिना एवं साल के 12 हजार रूपये मिलेंगे। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बड़ेगा। साथ ही महिलाओं के आर्थिक स्वातंबन के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सशक्त सुधार होगा। राजेन्द्र शर्मा ने कहा की इस योजना से महिलाओं की उनके परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्य सरकार से मिलने वाली यह राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में ट्रान्सफर हो जायेगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बजट में भी महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया हैैं और कहा है कि महिलाओं को समाज में परिवार में मजबूत करने के लिए केन्द्र सरकार योजना चलायेगी। भाजपा नेतागण विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर महिलाओं से ऑनलाईन एवं ऑफलाईन फार्म भराने एवं पंजीयन कराने में मदद कर रहे है। मंडल अध्यक्ष भाजपा मोंटी साहू, पार्षद नीतू कोठारी भी सक्रिय होकर महिलाओं की मदद कर रही हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47