Advertisement

दिनभर लगाया कोविड का टीका, रात को डिलीवरी केस आने पर करवाया सफल प्रसव*

*दिनभर लगाया कोविड का टीका, रात को डिलीवरी केस आने पर करवाया सफल प्रसव*

*आरएचओ कुलेश्वरी पांडे ने पेश की सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायगढ़, 20 जून2021/ अपनी नींद और सुकून त्याग देवदूत बनकर लोगों के चेहरे पर प्यारी मुस्कान ला रही है विकास खण्ड बरमकेला हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पोरथ में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कु.कुलेश्वरी पांडे। जहां वे सुबह से शाम लोगों को कोविड से बचाव के लिये टीकाकृत कर रही है वहीं रात में आयी प्रसव पीडि़ता महिला की सफल डिलीवरी कराकर अपनी कत्र्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिशाल पेश की।
कलेक्टर श्री भीम सिंह के दिशा-निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ.मित्तल तथा सीएमएचओ डॉ.केशरी के मार्गदर्शन में स्वा.केन्द्रों में कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा हेतु कोविड-19 टीकाकरण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। विकास खण्ड बरमकेला में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं चिकित्सा अमला दिन-रात कठोर परिश्रम करके इस महामारी से बचाव हेतु कार्यरत है। इसी कड़ी में 19 जून 2021 को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पोरथ में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कु.कुलेश्वरी पाडे द्वारा प्रात: 9 बजे से सायं 7 बजे तक 150 लोगों को टीका लगाया गया। उसी दिन रात्रि 9.30 बजे ग्राम कोर्रा की श्रीमती अनिता यादव जो प्रसव पीड़ा से स्वा.केन्द्र पोरथ में जब प्रसव कराने आई तो वहां की आरएचओ कु.कुलेश्वरी पाडे द्वारा सुबह से सायं काल तक टीकाकरण के कार्य करने के बावजूद पूर्ण सेवाभाव से प्रसूता की सामान्य प्रसव कराई गई। जिससे प्रसूता द्वारा बालक को जन्म दिया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। कु.कुलेश्वरी पाडे की अपने कत्र्तव्य के प्रति जिम्मेदारी एवं सजगता, कर्तव्यनिष्ठा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ समाज के प्रति सेवाभावना के प्रदर्शन की अनूठी मिसाल है।
आरएचओ कु.कुलेश्वरी पंडा कहती है कि मानव सेवा के लिए ही इस कार्य से जुड़ी हूं। आज पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। जिले में भी बड़े पैमाने पर लोग इससे संक्रमित हुए। आज कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का काम किया जा रहा है। उसके साथ ही नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी हमारी जिम्मेदारी है। मरीजों के स्वजन हमारे पास इलाज की उम्मीद से पहुंचते हैं। इनकी सेवा हमारी प्राथमिकता होती है…

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57