Advertisement

रामायण से गांव में आती हैं सुख-शांति और समृद्धि – हीरा देवी

रामायण से गांव में आती हैं सुख-शांति और समृद्धि – हीरा देवी

बेमेतरा – ग्राम मटिया (बारगांव) ब्लाक बेरला में तीन दिवसीय श्रीराम कथा मानस सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिसमें बेरला जनपद पंचायत अध्यक्ष हीरा देवी वर्मा कथा श्रवण करने पहुंची। जहां ने कहा कि आज के युवा धार्मिक आयोजनों से दूर होते जा रहें हैं, यही वजह हैैं कि पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है। ऐसे समय में अखंड रामायण व अन्य धार्मिक आयोजन का होना आवश्यक है। इससे गांव में सुख-शांति और समृद्धि आती है। शनिवार को नवदीप महिला मानस मंडली कसही डौन्डीलोहारा, स्वास्तिक महिला मानस मंडली खरथुली बालोद, शिव शक्ति मानस मंडली कपसदा, श्री राम मानस परिवार सरदा, हरि ओम मानस मंडली कांदूल अर्जुंदा, रिद्धि सिद्धि मानस परिवार परसोदा बस्तर, हरिओम मानस मंडली भगवान भाटागांव, मानस मंडली बाहरबोड़ नवागढ़, जय सोन चिरैया मानस मंडली पाहन्दा द्वारा श्रीराम चरित्र मानस की बाल पाठ, अरण्य काण्ड के दोहा आदि को प्रस्तुत किया गया। मंडली ने अपनी संगीत से श्रोताओं का मन मोहा लिया। सम्मेलन में प्रत्येक मंडली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रत्येक मंडली को आयोजक समिति द्वारा श्रीफल के साथ उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से जय बजरंग मानस मंडली, हरिओम मानस मंडली, जय शंकर मानस मंडली, राधा कृष्ण महिला मानस मंडली व जय महामाया जस झांकी मंडली मटिया के पदाधिकारीयों सहित ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्रीराम जी हम सब के आदर्श हैं और सदैव रहेंगे – पारख

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि निश्चित ही श्रीराम हम सब के आदर्श हैं और सदैव रहेंगे। प्रभु श्रीराम ने जिस प्रकार एक आदर्श के रूप में सामना कर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए, उसी प्रकार हमारे जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना हमें भी आदर्श के साथ करना चाहिए। हमें रामायण पाठ से भगवान श्रीराम चंद्र जी के जीवन जो घटनाएं घटी और उस विषम परिस्थितियों में भगवान श्रीराम ने जो धैर्य का परिचय दिया हैैं, उसे हम सभी को आत्मसात करना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47