छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

फसलों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका अभियान शुरू

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  राज्य सरकार के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए गांवों में बैठक आयोजित कर आज  से रोका-छेका अभियान शुरू किया गया है। लुंड्रा विधायक डाॅ. प्रीतम राम के द्वारा बबोली गोठान में अभियान की शुरूआत किया गया । इस अवसर पर गोठान परिसर में बांस एवं फलदार पौधे का रोपड़ किया गया। कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने जिले के सभी गौठानों में पशुओं की देखभाल एवं उनके चार-पानी की उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिये हैं। खरीफ फसल के लिए खेती-किसानी के काम में किसान जुट गये हैं। धान बुवाई का काम शुरू हो गया है। बुवाई के बाद फसलों की मवेशियों से सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसके लिए मवेशियों को फसल चराई से बचाने पारंपरिक प्रथा रोका-छेका अभियान प्रारंभ किया गया है। मवेशियों को गांव में संचालित गौठान में संरक्षित रखा जाएगा। जिससे खेत में फसल सुरक्षित रहेंगा। मवेशियों के लिए गौठानों को समुचित रूप से संधारित करने, गौठान का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए हैं। सभी गोठानों में चारागाह विकसित करने, चारागाह के लिए हाइब्रिड नेपियर प्लांटेशन करने, चारागाह विकास के लिए चारागाह क्षेत्र को फैसिंग करने और सभी गौठानो में मल्टीएक्टिविटी सेंटर हेतु शेड निर्माण करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर जनपद सीईओं  संजय दुबे, पशु चिकित्सा अधिकारी रूपेश सिंह सहित ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी, सरपंच, सचिव तथा गोठान समिति के सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!