Advertisement

मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा // कलेक्टर अजीत वसंत ने आज स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम के अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे अस्पताल परिसर का अवलोकन करते हुए सभी एंट्री व एग्जिट पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के पूरे परिसर में मरम्मत योग्य स्थानों का सुधार कराने, लीकेज सीपेज की रिपेयरिंग एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को क्रमवार निर्देशित किया। कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर के विभिन्न वार्डाे, कक्षों का अवलोकन करते हुए विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा किए गए निर्माण कार्य के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसी व वेंडर को पूर्ण दस्तावेज सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पुरुष, महिला वार्ड, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य कक्षों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक मरम्मत हेतु हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे सीपेज की समस्या वार्ड में निर्मित ना हो। महिला वार्ड में निगम द्वारा किए जा रहे शौचालय मरम्मत कार्य का अवलोकन करते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कलेक्टर ने चिकित्सालय में पेयजल पाइप लाइन को ठीक कराने हेतु नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व पीएचई को संयुक्त रुप से सर्वे कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसी प्रकार ड्रेनेज, फायर अलार्म का काम ठीक कराने एवं डक्टिंग कार्य कराने हेतु प्रपोजल देने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ट्रामा केयर सेंटर में लिफ्ट सहित किए जाएंगे अन्य मरम्मत कार्य
कलेक्टर ने ट्रामा केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए केंद्र में लिफ्ट, एयर कंडीशनर, सीपेज जैसे आवश्यक मरम्मत योग्य कार्याे को पूरा करने के लिए ईई लोक निर्माण विभाग को प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।

अस्पताल में विद्युत व्यवस्था होगी दुरस्त-
जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार सहित पूरे बिल्डिंग में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, हाई मास्ट लाइट लगाने, साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार जनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मरीजों के परिजनों के लिए रात में ठहरने की व्यवस्था हेतु अस्पताल परिसर अंदर निर्मित शेडों का जीर्णाेद्धार कराने के दिशा में आवश्यक कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के परिसर में आवागमन की सुविधा हेतु बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था करने एवं प्रवेश द्वार में बने शेड की भी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57