Advertisement

मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानी जमीनी हकीकत

मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानी जमीनी हकीकत

धमतरी // कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दिन में बीते दिन विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर सर्जरी करने पश्चात देर रात जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। कलेक्टर सुश्री गांधी ने महिला वार्ड में आक्सीजन पाईप लाईन का विस्तार करने, मरीजों की संख्या के अनुपात में लांड्री सेवा को बढ़ाने, मरीजों को शाम के समय प्रार्थना करवाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मच्छरों, तथा अन्य कीड़े मकोडों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए पेस्ट कंट्रोल करवाने कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.के.मंडल, सिविल सर्जन डॉ अरूण टोण्डर डीपीएम सुश्री प्रिया कंवर, डीआईओ एनआईसी श्री उपेन्द्र चंदेल, अस्पताल सलाहकर गिरीश कश्यप के अलावा जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री गांधी ने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण करते हुए पेईंग वार्ड की प्लेट लगाने कहा। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला अस्पताल में सुरक्षा जवान की नियुक्ति और पुलिस चौकी का नंबर चस्पा करने कहा। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के बिस्तरों के अनुपात में सफाई हेतु निविदा आमंत्रित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटान हेतु जिला अस्पताल परिसर में नियुक्त इंजीनियर का नाम एवं मोबाईल नंबर चस्पा करने के निर्देश दिये, ताकि मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निपटान किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मितानिन सेल्टर हाऊस को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कलेक्टर ने पूर्व में जिला अस्पताल के समीप निर्मित कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया और इस वार्ड का उपयोग अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का ईलाज या अन्य कोई बेहतर उपयोग करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर सुश्री गांधी ने जिला अस्पताल में संचालित ई सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनआईसी एप्लीकेशन सेवा के जरिये शवों के पंचनामा दिये जाने वाली ऑनलाईन सुविधा को पुनः प्रारंभ करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आभा आयुष्मान भारत हेल्थ आईडी में मरीजों का पंजीयन करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मोबाईल मेडिकल यूनिट के कचरा डंपिग ऐरिया, क्यू मेनेजमेंट सिस्टम, जीवन धारा पोर्टल, ई रक्तकोष और ई हास्पीटल की भी जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57