Advertisement

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह


पुलिस महानिरिक्षक सरगुजा रेंज की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह।
15 जनवरी से 15 फ़रवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा विविध कार्यक्रम किये गए थे आयोजित।
चालक, परिचालको के नेत्र परिक्षण से लेकर, लर्निंग लाइसेंस शिविर, स्कूलों मे जागरूकता कार्यक्रम का हुआ था आयोजन।
सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता अभियान मे प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।
कार्यक्रम मे जिला प्रसाशन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।

सरगुजा पुलिस द्वारा पिछले माह से शुरू किये गए सड़क सुरक्षा माह का आज दिनांक पीजी कॉलेज के सभाकक्ष में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल के गरिमामयी उपस्थिति मे समापन समारोह आयोजित किया गया, समापन समारोह मे माह भर सरगुजा पुलिस द्वारा आमनागरिकों कों यातायात के नियमो के प्रति जागरूकता लाने हेतु किये गए प्रयासों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई।

समापन समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात के नियमो का पालन कराना पुलिस का कर्तव्य हैं लेकिन पुलिस के साथ साथ आमनागरिको की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं, सिर्फ चालानी कार्यवाही करने से से यातायात व्यवस्था नही सुधरेगी, आमनागरिको कों ये ध्यान रखना होगा कि परिवार के सदस्य गलती ना दोहराय,पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने विस्वास दिलाया कि यातायात नियमो के जागरूकता हेतु लगातार अवरेनेस कैंप चलाएंगे, यातयात नियमो का पालन करेंगे एवं यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही करेंगे एवं समय के साथ नागरिकों कों जागरूक होने की आवश्यकता हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सरगुजा पुलिस का अभियान चलाकर 15 जनवरी से 15 फ़रवरी तक कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, ऑटो, बस चालको परिचालको सहित काफी संख्या में लोगों को इसका लाभ प्राप्त हुआ है,यातायात के नियमो की अवहेलना कर वाहन चलाने वाला व्यक्ति अपने एवं अपनी साथी के लिए खतरनाक तो होता ही हैं साथ ही सामने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता हैं, पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपील जारी कर कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति दायित्वों कों सिर्फ माह तक सिमित ना रहे, पूरा जीवन इसका पालन करें।

यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में संभागिए सेनानी राजेश पाण्डेय,अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, एस.डी.एम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, ट्रैफिक शाखा प्रभारी विजय कुमार केवर्तय सहित छात्र-छात्राएं काफी संख्या में आम नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57