Advertisement

सड़क सुरक्षा पर बनी दो लघु फिल्मों को आईजी गर्ग ने किया रिलीज…….

सड़क सुरक्षा पर बनी दो लघु फिल्मों को आईजी गर्ग ने किया रिलीज……….


अम्बिकापुर। आज 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 समापन समारोह के अवसर पर कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ इकाई जिला सरगुजा के कलाकारों द्वारा दो लघु फिल्म ‘’सुरक्षा ही जीवन है’’ एवं ’’रोड सेफ्टी अवरनेस’’ का फिल्म डॉयरेक्टर एवं कलाकार आनंद सिंह यादव के निर्देशन एवं प्रभानंद फिल्म प्रोड्क्शन के बैनर तले निर्माण किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस अवसर पर पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के सभाकक्ष में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल, संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य में आईजी सरगुजा अंकित गर्ग जी द्वारा लघु फिल्म के दोनों पोस्टर एवं दोनों लघु फिल्मों को यूट्यूब चेनल प्रभानंद फिल्म प्रोड्क्शन पर रिलीज किया गया। इस अवसर पर सभाकक्ष में लगे एलईडी स्क्रीन पर दोनों फिल्मों को प्रदर्शन किया गया। फिल्म की सभी ने सराहना करते हुए संस्कार भारती के सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया तथा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मनित किया गया। जिसका शुटिंग अम्बिकापुर के गांधी चैक एवं मां महामाया हॉस्पिटल दर्रीपारा में किया गया है। यह लघु फिल्म राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में भी शामिल हुआ है। इस लघु फिल्म के माध्यम से सभी जन समुदाय एवं आम नागरिकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता लाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों के पालन करने हेतु इस फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिल्म को सभी देखें एवं शेयर करने की अपील संगठन द्वारा की गई है। इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक, कलाकार आनंद सिंह यादव द्वारा किया गया तथा कलाकार राजेश बाबू, माधुरी जायवाल, पंकज गुप्ता, डॉ. आशीष प्रसाद, शिवशंकर अग्रवाल, परमेश्वर कुमार नाविक, कृष्ण कुमार शर्मा, कन्हैया लाल, दिनेश यादव, धर्मेश श्रीवास्तव, पवन कनौजिया, तुलेश कुमार, तीर्थराज तथा फिल्म निर्माता प्रभा सिंह यादव, कैमरा मेन उमेश रवि, डीओपी एण्ड एडिटिंग ताज स्टूडियो द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार रंजीत सारथी एवं साथी व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57