Advertisement

अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग की जा रही व्यवस्था

अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग की जा रही व्यवस्था

इच्छुक आवेदक 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा //भारतीय थल सेना मे अग्निवीर भर्ती हेतु जिला प्रशासन द्वारा इच्छुक आवेदकों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 01 मार्च 2024 से लाईवलीहुड कॉलेज में अग्निवीर भर्ती हेतु तैयारी कराई जाएगी। साथ ही संस्थान में आवेदकों को फिजिकल ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। जिसमें 5 किलोमीटर दौड़, लम्बी कूद, पुल अप आदि का भी प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 200 छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके अंतर्गत कुल 100 छात्रों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण एवं 100 छात्रों को गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज से 15 किलोमीटर से अधिक दूरी में निवासरत आवेदकों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों से 28 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक निर्धारित तिथि तक लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा के दूरभाष क्रमांक-07759-796297 एवं मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57