Advertisement

चार पहिया वाहन से स्टंट किये जाने पर शख़्त कार्यवाही।

चार पहिया वाहन से स्टंट किये जाने पर शख़्त कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शहर के असामाजिक तत्वों द्वारा चार पहिया वाहन से स्टंट किये जाने पर सरगुजा पुलिस द्वारा की गई शख़्त कार्यवाही।श्रीगढ़ प्राइमरी स्कूल ग्राउण्ड में स्टंट कर रहे 05 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही। वाहन मालिकों से वसूले गए 30 हजार से अधिक की समन शुल्क। दिनांक 19.02.2024 को श्रीगढ़ अम्बिकापुर के प्राथमिक स्कूल ग्राउण्ड में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चार पहिया वाहन इनोवा, थार, डस्टर आदि से तेज गति व खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए विडियो वायरल किया गया था। वायरल विडियो को संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस अम्बिकापुर द्वारा 05 वाहनों को चिन्हांकित कर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। 5 वाहनों से 30,000 से अधिक की राशि शमन शुल्क के रूप में वसूल की गई है।
भविष्य में इस प्रकार की घटना अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा स्टंट किये जाने पर सरगुजा पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही के साथ उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतवानी भी दी गई है। सरगुजा पुलिस वाहन मालिको से अपील करती है कि नाबालिको तथा बिना लाइसेंस धारी व्यक्तियों को वाहन चलाने की अनुमति ना देवें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57