Advertisement

नुक्कड़ नाटक एवं फ्लैश मॉब के जरिए मतदान हेतु नागरिकों को किया गया जागरूक

नुक्कड़ नाटक एवं फ्लैश मॉब के जरिए मतदान हेतु नागरिकों को किया गया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर // होली क्रॉस विमेंस कॉलेज अंबिकापुर की स्वीप इकाई द्वारा मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव में आम जनता की शत प्रतिशत सहभागिता हेतु प्रेरित करने जागरूकता अभियान चलाया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में बनारस रोड में मिश्रा होटल के समीप महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को मतदान का महत्व बताते हुए छात्राओं ने नारे लगाए एवं शत- प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की नोडल ऑफिसर डॉक्टर तृप्ति पांडे के साथ कैंपस एंबेसडर आफरीन अंसारी बी ए फाइनल एवं श्रेया शुक्ला बी ए प्रथम वर्ष के साथ-साथ स्वीप टीम से रजनीश मिश्रा, सत्यनारायण भगत, प्रीति तिवारी, इंदु मिश्रा एवं एन एस एस ऑफिसर डॉ सरिता भगत के साथ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री लक्ष्मी श्रीवास्तव, सुश्री सुमन एवं सुश्री कविता एक्का की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57