शराब दुकानों को हटाने की मांग: जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव

अम्बिकापुर शराब दुकानों को हटाने की मांग: जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर/ जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने महापौर डॉ अजय तिर्की को पत्र लिख कर कहा है कि नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्थित कई शराब दुकानों को हटाने की मांग लम्बे समय से नगरवासियों के द्वारा की जा रही है। मेरे संज्ञान में यह बात आयी है कि नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर एवं भगवानपुर अंग्रेजी शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग लम्बे समय से हो रही है। वहीं बौरीपारा में स्थित देशी शराब भट्ठी को भी वहां से हटाने की मांग मुहल्लेवासी लगातार कर रहे हैं। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र में कहा है कि ये सभी शराब दुकान नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्थित है। इससे स्थानीय रहवासियों को काफी समस्या हो रही है। इन शराब दुकानों को चलाने हेतु प्रत्येक वर्ष आपके कार्यालय से एनओसी की प्रक्रिया की जाती होगी। पुराना वित्त वर्ष अब समाप्ति की ओर है और नये वित्त वर्ष में एक बार फिर से प्रक्रिया का पालन होगा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि नगरवासियों की मांगो को ध्यान में रखते हुए जनहित में इन तीनों ही स्थानों के लिये नगर पालिक निगम द्वारा किसी भी प्रकार का एनओसी न दिया जाये तथा एमआईसी एवं सामान्य सभा की बैठक में इन तीनों ही शराब दुकानों को यहां से हटाने का प्रस्ताव पारित कर जनहित में सरकार को पत्र प्रेषित करने का कष्ट करेंगे।