Advertisement

विधायक राजेश अग्रवाल सदन से नितिन गडकरी को झूठा और गैरजिम्मेदार मंत्री बोल रहे : अध्यक्ष राकेश गुप्ता

विधायक राजेश अग्रवाल सदन से नितिन गडकरी को झूठा और गैरजिम्मेदार मंत्री बोल रहे : अध्यक्ष राकेश गुप्ता

अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल विधानसभा में झूठे बयान देकर क्या अपने गृहनगर लखनपुर के मुख्यमार्ग के किनारे रहने वालों का घर उजाडना चाहते हैं। सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बयान जारी कर अम्बिकापुर विधायक की मंशा पर सवाल उठाया है। जिलाध्यक्ष ने सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र को जारी करते हुए यह भी कहा है कि क्या अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सदन से नितिन गडकरी को झूठा और गैरजिम्मेदार मंत्री बोल रहे हैं। वास्तव में अम्बिकापुर विधायक कल्पना की दुनिया से गढे गये एक कपोल कल्पित झूठ को सदन जैसे जवाबदेह स्थान पर उठा रहे हैं। इसके लिये उन्हें माफी मांगनी चाहिये। जिस पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने लखनपुर बस्ती में सडक की चौडाई के लिये जो भी कदम उठाया वो लखनपुर की आमजनता के भलाई के लिये था। वो लखनपुर के मुख्यमार्ग को खंडहर में बदलने से रोकने के लिये था।
अगर लखनपुर मुख्यमार्ग की चौडाई को कम किया गया तो वही लखनपुर के लिये बाईपास मार्ग को भी प्राप्त किया गया। मौजूदा अम्बिकापुर विधायक को सदन में झूठ बोलने में उर्जा लगाने के बजाय टी.एस. सिंहदेव के प्रयास से लखनपुर के लिये स्वीकृत बाईपास मार्ग के शिध्र निर्माण में उर्जा लगानी चाहिये साथ ही साथ विधानसभा में बोले गये झूठ के लिये सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57