Advertisement

धूप अगरबत्ती की खुशबू से महका महानदी का तट

धूप अगरबत्ती की खुशबू से महका महानदी का तट

दीपदान से जगमगाया महानदी

प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए गंगा आरती में

महासमुंद // सिरपुर महोत्सव में पहली बार चित्रोतप्ला गंगा आरती की शुरुआत हुई है। रविवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि गंगा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दीपदान भी किया। धूप और अगरबत्ती की खुशबू से महानदी का पवित्र तट महक उठा साथ ही दीपदान से तट जगमगा उठा।
गंगा आरती में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू, रेखराज शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा, जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वहीं स्थानीय कार्यक्रमों में आदिवासी छात्रावास सिरपुर की बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत और संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इसके पश्चात मुंबई से पहुंचे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा महाभारत के गीता का सार की संगीतमय प्रस्तुति हुई। आकर्षक वेशभूषा और साज-सज्जा के साथ गीता की नृत्य नाटिका शैली में प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध बाल कलाकार एवं लोक गायिका आरु साहू की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा, सुवा बोलत हे न, पानी बरसे से बादर गरजे से जैसे सुमधुर गीतों के प्रस्तुति ने समा बांधा। कार्यक्रम के पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू, रेखराज शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा ने कलाकारों को सिरपुर की प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कलेक्टर मलिक ने देर रात सिरपुर पहुंचकर महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समस्त स्टॉल का अवलोकन करते हुए स्टॉल प्रभारियों से चर्चा की। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में पहुंचकर व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल में जाकर मुस्कान पुस्तकालय में पुस्तक वाचन भी किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महोत्सव स्थल पर जनसम्पर्क की प्रदर्शनी बना आकर्षण का केन्द्र

जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी और एलईडी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, धान बोनस वितरण कार्यक्रम को पोस्टर व प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जा रहा है। ग्राम सेनकपाट, जलकी, छपोराडीह, महासमुंद से आए अनेक लोगों ने जानकारी को महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी का इजहार किया।

आज समापन समारोह में इंडियन आइडल फेम अभिजीत सांवत एवं लाइट एंड साउंड की प्रस्तुति होगी

सिरपुर महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार 26 फरवरी को स्थानीय कार्यक्रम अंतर्गत शाम 4 बजे से करमा पार्टी बिलखण्ड बसना द्वारा कर्मा नृत्य, सुरेन्द्र मानिकपुरी एवं साथी द्वारा भजन एवं लोकगीत एवं सोला सिंगार खल्लारी द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। शाम 07ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक अश्र भिलाई द्वारा लाइट एंड साउंड कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति होगी। तत्पश्चात इंडियन आइडल विजेता बॉलीवुड कलाकार अभिजीत सावंत की आकर्षक रंगारंग प्रस्तुति होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57