Advertisement

अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही।

अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनाँक 29/02/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि साँधीपारा रतनपुर का नरेन्द्र पटेल अपने घर के बाड़ी़ में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिये रखा हैं। कि मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के साँधीपारा रतनपुर जाकर घेराबंदी कर साँधीपारा रतनपुर निवासी नरेन्द्र पटेल के घर के बाड़ी से 15-15 लीटर 02 प्लास्टिक के डिब्बे में 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के कार्यवाही कर आरापी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. कीर्ति पैकरा, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47