Advertisement

मोबाईल दुकान में हुई चोरी के मामले का चौकी बसदेई पुलिस ने किया खुलासा।

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/19 जून.2021 को शिवप्रसादनगर निवासी अनिल कुशवाहा ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 जून को रात्रि में अपने मोबाईल दुकान को ताला बंद करके घर चला गया, 19 जून की सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान में लगा रौशन दान के लोहे का जाली व दिवाल टूटा हुआ, दुकान में रखा सामान चेक करने पर मोबाईल, पावर बैंक व पुराने मरम्मत हेतु आए मोबाईल कीमती 12500/- रूपये का चोरी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 276/21 धारा 457, 380 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व किया गया।
नवपदस्थ चौकी प्रभारी बसदेई संजय सिंह के द्वारा मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा की फूटेज खंगालने, सूचना तंत्र का एक्टिव करने, पूर्व में इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने वालों से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने के निर्देश दिए।
सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करते हुए क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर तैनात किया, इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक लड़का नया मोबाईल रखा है, शंका के आधार पर पुलिस ने उस बालक के पिता की मौजूदगी में उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह 2 अपचारी बालक व 1 अपचारी बालिका के साथ मिलकर मोबाईल दुकान का रौशनदान तोड़कर दुकान के भीतर प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किए। अपचारियों के निशानदेही पर चोरी की गई 7 नग मोबाईल व 2 नग पावर बैंक कीमती 12500/- रूपये को बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने अपचारी 3 बालक व 1 बालिका को हिरासत में लेते हुए माननीय किशोर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह अम्बिकापुर भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई संजय सिंह, प्रधान आरक्षक वरूण तिवारी, महेन्द्र यादव, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, देवदत्त दुबे, अमरेन्द्र दुबे, प्रदीप जायसवाल व महिला आरक्षक रौशनी सिंह सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57