Advertisement

1 अप्रैल से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं चलेंगे स्कूल वाहन

1 अप्रैल से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं चलेंगे स्कूल वाहन,

अम्बिकापुर// कलेक्टर विलास भोस्कर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल बसों के रजिस्ट्रेशन और फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट जरूर हों। 1अप्रैल से कड़ाई से इस नियम का पालन सुनिश्चित किया जाए। स्कूलों के बाहर कैंप लगाए जाएं और प्राइवेट साधनों जैसे वैन, ऑटो, रिक्शा आदि में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाए जाने पर निगरानी रखी जाए। वाहनों के आरटीओ पंजीयन जरूर हों और उनकी कॉपी एसडीएम कार्यालय में भी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करा दी जाए। बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाना जरूरी है।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री भोस्कर ने बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन की भी जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी उड़नदस्ता दल अपने क्षेत्रों में सघन निगरानी करें।

सतर्कता और सावधानी से आगामी निर्वाचन में करें काम
आगामी लोकसभा निर्वाचन में बेहतर काम करने कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री भोस्कर ने कहा कि निर्वाचन के मद्देनजर सभी अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। सतर्कता और सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें जिससे उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य संपन्न कराया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजातियों के मतदाताओं को जागरूक कर मतदान हेतु प्रेरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शक्ति वंदन अभियान और महतारी वंदन सम्मलेन के सफल आयोजन हेतु जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
6 मार्च को प्रदेश में शक्ति वंदन अभियान के तहत एनआरएलएम बिहान से जुड़ी महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, 7 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना के तहत राशि अंतरण सम्मेलन के जरिए किया जाना है। इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में मिले 84 आवेदन
समय सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कुल आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें आर्थिक सहायता, राशनकार्ड संशोधन, भूमि संबंधी मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम बरगवां के ग्रामीणों द्वारा राशन ना मिलने की शिकायत पर तत्काल कलेक्टर ने जनदर्शन से ही संबंधित खाद्य निरीक्षक को ग्रामीण बनकर फोन कॉल कर मामले की तस्दीक की। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित सख्त कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और ग्रामीणों की समस्या के तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री एएल ध्रुव सहित समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57