Advertisement

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक,अंतर्विभागीय समन्वय पर जोर

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक,अंतर्विभागीय समन्वय पर जोर

लोकसभा निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों का डाटा प्रविष्टि सुनिश्चित करें

स्वास्थ्य केन्द्रों में होगा योगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद // कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज अपराह्न 03ः00 बजे समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में अंतर्विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए विभागों को आपस में तालमेल बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अग्निवीर भर्ती अभियान की जानकारी लेते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। जिले में 229 युवाओं का पंजीयन हो चुका है जबकि शेष जारी है। कलेक्टर ने स्कूल और महाविद्यालय में दर्ज संख्या के अनुरूप युवाओं का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिए है। रजिस्ट्रेशन के पश्चात उनके कोचिंग के लिए नवकिरण अकादमी के साथ तालमेल करने और उन्हें निःशुल्क कोचिंग के लिए कहा गया है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन योगा कराने के निर्देश आयुष विभाग को दिए हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भी नियमित रूप से योगा कराने के लिए कहा। जिला कार्यालय के समक्ष हर्बल गार्डन बनाने के लिए भी उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा मनोज खांडे सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर मलिक ने निर्वाचन कार्यों में अधिकारी-कर्मचारी डाटा की प्रविष्टि की जानकारी लेते हुए शेष विभागों को भी एंट्री कर तत्काल पूर्णतः प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन में लगाई जा रही है वे अभी से अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से समझ ले ताकि निर्वाचन के दौरान कोई दिक्कत न हो। तत्पश्चात समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम किसान निधि में विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों का शत प्रतिशत पंजीयन के निर्देश दिए। कृषि विभाग के सहायक संचालक अमित मोहंती ने बताया कि सभी किसानों का पंजीयन हो गया है। वहीं वन पट्टाधारी किसानों का भी पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, आगामी 07 मार्च को महतारी वंदन कार्यक्रम की तैयारी के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57