Advertisement

दहेज़ प्रताड़ना के मामले मे गिरफ्तार।

दहेज़ प्रताड़ना के मामले मे गिरफ्तार।

दहेज़ प्रताड़ना के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले मे आरोपी कों गोमतीनगर लखनऊ से किया गया गिरफ्तार।

महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया का विवाह हुसैनाबाद आजमगढ़ निवासी मो.साजिद के साथ वर्ष 2017 मे हुआ था, शादी के बाद 1 वर्ष तक रिश्ता सामान्य था जिस पर से 01 पुत्र भी प्रार्थिया कों हुआ हैं, 1 वर्ष पश्चात ससुराल पक्ष द्वारा प्रार्थिया के पति मो. साजिद के एडमिशन हेतु 05 लाख रुपये की माँग प्रार्थिया से किया जाने लगा, जो प्रार्थिया के मायके पक्ष की आर्थिक स्तिथि अच्छी नही होने से 05 लाख रुपये देने मे असमर्थता जताई, जो प्रार्थिया से उसके ससुराल पक्ष के लोग इस बात से नाराज होकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा एवं वर्ष 2022 मे प्रार्थिया एवं उसके बेटे कों उसके ससुराल से निकाल दिया गया, प्रार्थिया के रिपोर्ट पश्चात मामले मे दोनों पक्ष की कॉउंसलिंग की गई, कॉउंसलिंग पश्चात निराकरण नही होने से मामले मे अपराध क्रमांक 47/24 धार 498(ए) भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी पति मो. साजिद का पता तलाश कर गोमतीनगर लख़नऊ से पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मो. साजिद उम्र 30 वर्ष साकिन हुसैनाबाद थाना निज़ामाबाद आजमगढ़ उत्तरप्रदेश का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे महिला थाना से सहायक उप निरीक्षक गंभीर साय, महिला प्रधान आरक्षक शोभा मिंज, प्रधान आरक्षक नेतराम, आरक्षक अरविन्द मिंज, सुभाष पैकरा शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57