Advertisement

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने तहसील कार्यालयों के पद स्थापना में किया परिवर्तन

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने तहसील कार्यालयों के पद स्थापना में किया परिवर्तन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद// कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों के पदस्थापना में परिवर्तन किया है। इससे जिले के तहसील कार्यालयों में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में बदलाव हुआ है। जारी आदेशानुसार सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री डोनेश्वर साहू को प्रभारी तहसीलदार गरियाबंद का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार सुश्री अवंतिका गुप्ता नायब तहसीलदार गरियाबंद होंगी। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सुशील कुमार भोई को प्रभारी तहसीलदार देवभोग बनाया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विजय कुमार साहू को नायब तहसीलदार देवभोग, तहसीलदार श्री अजय कुमार चंद्रवंशी को तहसीलदार राजिम, नायब तहसीलदार श्री योगेश सिंह राजपूत को नायब तहसीलदार फिंगेश्वर, नायब तहसीलदार श्रीमती सतरूपा साहू को प्रभारी तहसीलदार छुरा , नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार देवांगन को नायब तहसीलदार छुरा, तहसीलदार श्रीमती जॉली जेम्स को तहसीलदार मैनपुर, नायब तहसीलदार तारेन्द्र कुमार ठाकुर को नायब तहसीलदार मैनपुर, नायब तहसीलदार श्री रमाकांत कैवत को प्रभारी तहसीलदार अमलीपदर एवं तहसीलदा प्रीतम सिंह चौहान को प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद का प्रभार दिया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM