Advertisement

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में दी गई जानकारी

रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में इकाई में गठित चुनाव सेल के नामांकित राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने व आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात चुनाव आयोग द्वारा दिए गए गाईड लाईन के नियमों को पालन कराने के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री विजय अग्रवाल के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन) में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान इकाई से चुनाव सेल हेतु नामांकित राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीयों को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के संबंध में रेंज आईजी द्वारा जानकारी दी गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने प्रजेंटेशन में चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए चुनाव के दौरान थाना क्षेत्र में की जाने वाली कार्यवाहीयों के बारे में बताया गया।

फोर्स व संसाधनों से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा
कार्यशाला के दौरान इकाई में उपलब्ध बलों/संसाधनों पर विस्तृत चर्चा की गई। चुनाव के दौरान आने वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाएं,व्यवस्था, संसाधनों तथा फोर्स को मतदान केंद्र व मतगणना स्थल पर डेप्लॉयमेंट से संबंधित विभिन्न विषयों में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
लोकसभा चुनाव एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रक्षित केंद्र में पर्याप्त बल रिजर्व रखने हेतु निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रेंज के जिला इकाईयों में उपलब्ध बल,छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल व नगर सेना के बलों के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए रेंज आईजी द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी लोकसभा 2024 चुनाव के साथ-साथ आने वाले होली त्योहार को देखते हुए आप अपने इकाई के पुलिस जवानों को अधिक से अधिक संख्या में एकत्र कर रखें ताकि समयानुसार आकस्मिकता की स्थिति में वीआईपी आगमन, कानून व्यवस्था हेतु उपरोक्त बल को ड्यूटी लगाने में सुगमता हो साथ ही लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु समय-समय पर उपरोक्त बल को शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में फ्लैग मार्च व निरंतर गस्त व पेट्रोलिंग कराने हेतु निर्देश दिए।
सरहदी क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाने के संबंध में जानकारी
सीमावर्ती सरहदी क्षेत्रों को चिन्हांकित करने हेतु निर्देश दिए जिससे कि आगामी चुनाव के दौरान उस स्थान पर चेक पोस्ट बनाया जाए व पर्याप्त संख्या में बल लगाने व चौकसी बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाया जा सके ताकि किसी भी प्रकार की कोई अवैध वस्तु का परिवहन न हो।

अपराधियों की सूची तैयार करने व बाऊंड ओवर की कार्यवाही करने हेतु निर्देश
जिलों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के आदतन गुण्डा- बदमाशों को चिन्हांकित करने तथा अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों के धरपकड़ की कार्यवाही के साथ साथ बाउन्ड ओवर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलों के हिस्ट्रीसीटर की सूची तैयार कर जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन न हो।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57