पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले मे सरगुजा पुलिस की कार्यवाही।

पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले मे सरगुजा पुलिस की कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

स्थाई वारंटी की पेशी के दौरान वारंटी द्वारा भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे फरार आरोपी कों किया गया गिरफ्तार। चोरी के मामले मे आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट माननीय न्यायालय द्वारा किया गया था जारी।

सरगुजा// प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06/03/24 कों माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट सुरजन राम उम्र 21 वर्ष साकिन भफोली थाना अम्बिकापुर का पता तलाश कर स्थाई वारंट की तमिली की गई थी, थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंटी कों माननीय न्यायालय पेश किया गया था, जो स्थाई वारंटी सुरजन राम द्वारा न्यायालय मे भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, पुलिस टीम द्वारा वारंटी का पता तलाश किया गया जो नही मिला, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 134/24 धारा 224 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी सुरजन राम उम्र 21 वर्ष साकिन भफौली अम्बिकापुर कों पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा से माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी पर से भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर फरार होना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना अम्बिकापुर से सहायक उप निरीक्षक कृष्णा यादव, आरक्षक दीनदयाल सिंह, रुपेश महंत शामिल रहे।