Advertisement

लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा कार्यालय लुण्ड्रा और अंबिकापुर का हुआ उद्घाटन

लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा कार्यालय लुण्ड्रा और अंबिकापुर का हुआ उद्घाटन

चरैवेति चरैवेति भावना के साथ काम करना है =ललन प्रताप सिंह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंबिकापुर//आज सरगुजा लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा स्तरीय लंद्र और अंबिकापुर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, लोकसभा भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह सहसंयोजक अखिलेश सोनी तथा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि चरैवेति चरैवेति की भावना के साथ हमें काम करते हुए आगे बढ़ाना है, भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है जिनके दम पर हम विजय हासिल करते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी हमारी जीत ऐतिहासिक होगी।
इस अवसर पर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि हम मोदी की गारंटी को लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियां को घर घर पहुंचाएंगे। मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करके उन्होंने अपना वादा निभाया है आज देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमें मोदी जी का हाथ मजबूत करना है जितनी ताकत विधानसभा चुनाव में हमने लगाया था उससे अधिक ताकत लगाकर हमें लोकसभा चुनाव जीतना है।
विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि देश को विकास की राह में और आगे ले जाने के लिए फिर से पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार जरूरी है। संभाग में पूरी 14 सीटें जनता जनार्दन ने भाजपा को दी थी वैसे ही छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भाजपा को जनता देने जा रही है।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास के मंत्र के साथ मोदी सरकार की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है इस बार फिर से मोदी सरकार का आना तय है।
अपने संबोधन में लोकसभा सह संयोजक अखिलेश सोनी ने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के एक भी विधायक इस संभाग से नहीं थे फिर भी लगभग 1 लाख 57 हजार वोट से हम जीते थे इस बार तो हमारे आठ विधायक हैं और विधानसभा चुनाव में 1लाख 72 हजार की लीड हमारे पास है, अब इससे भी आगे जा कर चुनाव जीतना है।
लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव हम ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता और आभार प्रदर्शन अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, डीके पुरिया, फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, विकास पांडे, राधेश्याम ठाकुर, मुनेश रजवाड़े, आलोक दुबे, संतोष दास, रूपेश दुबे, विश्वविजय तोमर, सुभाष अग्रवाल, गोपाल सिन्हा नकुल सोनकर कैलाश मिश्रा मुरारी बंसल, गोल्डी बिहाड़े जमुना पांडे, अनिल सिंह, गुरुशरण सिंह, विजय व्यापारी, धनीराम यादव, अनामिका पैकरा, महेंद्र सिंह, संजीव सेठ, कमलेश तिवारी, नीलम रजवाड़े, प्रियंका चौबे, दीपक तोमर, सजीव वर्मा, दिनेश गुप्ता, कामेंद्र रजवाड़े, आशा शुक्ला, राजू सिंह, सोमेंद्र कुशवाहा, जयंत मिंज तथा दीपक यादव सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57