Advertisement

यही सुशासन और मोदी की गारंटी है : शशिकांत

यही सुशासन और मोदी की गारंटी है : शशिकांत

अम्बिकापुर//भारतीय जानता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अपनी तैयारियों को तेज़ी से अमलीज़ामा पहनाने में जुट गई है । इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के दिशानिर्देश पर भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठक बीते गुरुवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आहूत की गई थी।

स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, और हमारे कार्यकर्ता समर्पित भाव से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, इन्ही के परिश्रम से हम विधान सभा चुनाव में सरगुजा जिला के तीनों में कमल खिलाए हैं, और आगामी लोक सभा चुनाव में भरी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी जैसा नेतृत्व देश को मिला है और हम सब गौरवान्वित हैं, इस बार लोक सभा चुनाव में चार सौ पार का लक्ष्य हम कार्यकर्ताओं के कंधे पर है और इसे हम हासिल कर के रहेंगे क्योंकि जनता को मोदी की भाजपा सरकार पर पूर्ण विश्वास है।
भारतीय जानता पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल सभी बिंदुओं को एक एक करके पूर्ण कर रही है, यही सुशासन और मोदी की गारंटी है, उपरोक्त वक्तव्य के साथ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने बैठक में कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया जबकि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को दस वर्ष हो गये , और इन वर्षों में भाजपा सरकार ने देश में चहुँमुखी विकास और जनकल्याण के कार्य करके अनेक उपलब्धियों से देश का माथा गर्व से ऊँचा किया है।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सोमेश पांडेय ने कहा कि पिछली लोक सभा चुनाव में जानता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए तीन सौ तीन सीटों पर भाजपा को विजयी दिलाई , इस बार के चुनाव में पूर्णरूपेण से जानता का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए हम सब को चार सौ पार का लक्ष्य ले कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए कार्य करना है ।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन दे कर समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कमर कस कर चुनाव मैदान में उतरने के लिए आह्वान किया, तथा उन्हें सघन जन संपर्क और जन संवाद करने को कहा।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी ग्यारह सीट हम जीतेंगे और उसमें सरगुजा से जीत का रिकॉर्ड बना कर फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में हम अपना सर्वोच्च योगदान देंगे।
आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में कोई रहना नहीं चाहता, यह पार्टी अब लुप्त होने के कगार पर है, डूबती कांग्रेस की नैया पर अब जानता को भरोसा नहीं रहा, इसलिए हमें अब सीना ठोक कर जानता की सेवा के लिए जानता के बीच उतरना है, और भाजपा प्रत्याशियों को जीतना है।
कार्यक्रम पश्चात आभार प्रदर्शन प्रशांत त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में रविंद्र तिवारी उमेश अग्रवाल मुकेश अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल कैलाश मिश्रा अरूणा सिंह प्रमोद दुबे, आशीष गर्ग, अजय सिंह बबलू, दुर्गा शंकर दास, प्रदीप शर्मा, राज बहादुर शास्त्री, शैलू सिंह, अभिषेक सिंह, विनोद दुबे, अरुण केशरी, तजिंदर सिंह सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57